भविष्य काल के कितने भेद होते हैं?

(A) दो भेद
(B) तीन भेद
(C) चार भेद
(D) पांच भेद

Answer : तीन भेद

Explanation : भविष्य काल के तीन भेद होते हैं– 1. सामान्य भविष्य, 2. संभाव्य भविष्य और 3. हेतुहेतुमद् भविष्य।
1. सामान्य भविष्य – जहाँ साधारण रूप में भविष्यत्काल में कार्य का होना पाया जाए। जैसे – सुरेश खाना खायेगा। कल वर्षा होगी।
2. संभाव्य भविष्यत् – जिसमें भविष्यत् काल में कार्य के होने में संदेह या संभावना हो। जैसे – संभव है आज धूप निकले। आज वह आ सकता है।
3. हेतुहेतुमद्भविष्य – इसमें एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता है। जैसे – वह आये तो मैं जाऊँ, जो बोये सो काटे।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

Answers by users

Rahul Yadav, August 5, 2021

6) हेतुहेतुमद् भूतकाल
जिन क्रिया पदों से भूतकाल में कार्य होने का संकेत तो मिलता है, परन्तु किसी कारण से कार्य हो नहीं पाया, उसे हेतु-हेतुमद् भूतकाल कहते हैं। इसमें पहली क्रिया दूसरी क्रिया पर निर्भर होती है। पहली क्रिया तो पूरी नहीं होती लेकिन दूसरी भी पूरी नहीं हो पाती। (1) यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।

Related Questions
Web Title : Bhavishya Kaal Ke Kitne Bhed Hote Hain