बिहार में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) सरयू नदी
(B) घाघरा नदी
(C) भागीरथी नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : घाघरा नदी

Explanation : बिहार में प्रमुख नदी गंगा बहती हैं। गंगा नदी के बाईं ओर घाघरा, गंडक, बागमती, करछा, कोसी, घुगरी, कोन्कई एवं महानंदा नदियां बहती है जबकि गंगा नदी के दाईं ओर की नदियां हैं— सोन, पुनपुन, फल्गु, ढाढ़र एवं बहुआ। गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदी है जिसे मां और देवी के रूप में भी पूजा जाता है। जिसके कारण गंगा नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है। घाघरा नदी नेपाल से होकर बहती हुई उत्तर प्रदेश एवं बिहार में प्रवाहित होती है तथा छपरा के बीच यह गंगा में मिल जाती है। वही गंडक नदी नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी का नाम है, यह हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश तथा बिहार राज्यों के बीच सीमा निर्धारित करती हुई पटना के संमुख गंगा में पर मिल जाती है। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं। बता दे कि भारत की प्रमुख नदियों पर कई प्रश्न लगभग सभी सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai