पंजाब में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) चंबल नदी
(B) रावी नदी
(C) झेलम नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : रावी नदी

Explanation : पंजाब में सतलज, व्यास और रावी नदियां बहती हैं। पंजाब ऐसा एक प्रदेश है जहाँ पाँच नदियाँ बहती हैं। पाँच नदियों के बहने के कारण इसे पंजाब कहते हैं। ये पाँच नदियाँ हैं झेलम, चेनाब, रावी, व्यास और सतलज। आज से 53 साल पहले जब हमारे देश का बँटवारा हुआ तो पंजाब का एक हिस्सा भारत में रहा और एक हिस्सा पाकिस्तान में चला गया। भारत का जो हिस्सा है उसे पंजाब राज्य कहते हैं। पंजाब में पूर्व से पश्चिम की ओर दो दोआब पाए जाते हैं। पहला-बिस्ट जालंधर दोआब, जो सतलज एवं व्यास नदी के मध्य स्थित है और दूसरा-बारी दोआब, जो व्यास एवं रावी नदी के मध्य स्थित है। इन नदियों के कारण पंजाब के कुल भौगोलिक भू—भाग के 3.52% क्षेत्र पर वन पाये जाते हैं। यहां पाए जाने वाले प्रमुख वन हैं— उष्णकटिबन्धीय शुष्क पर्णपाती वन, शीतोष्ण कटिबन्धीय वन (उच्च अक्षांशों पर) और घास के मैदान (मैदानी क्षेत्रों में)। बता दे कि भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Punjab Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai