बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?

(A) हरियाणा
(B) पंजाब
(C) असम
(D) तमिलनाडु

Answer : असम

बिहू असम राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है। यह फसल कटाई पर मनाया जाने वाला त्यौहार है। एक वर्ष में यह त्यौहार असम में 3 बार मनाया जाता है। तीनों बिहू त्योहारों के नाम हैं रोंगाली, भोगाली, और कोंगाली बिहू। सर्दियों के मौसम में यह त्यौहार पूस संक्रांति के दिन मनाया जाता है जो की उस महीने का आखिरी दिन होता है और दूसरा विषुव संक्रांति के दिन मनाया जाता है जो बंगाली कैलंडर का आखिरी दिन होता है। तीसरी बार यह त्यौहार कार्तिक महीने में मनाया जाता है। यह त्यौहार पूरे एक हफ्ते तक धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन गाये और नाचे जाने वाले पारंपरिक नृत्य और गीत को हुचारी कहते हैं। ड्रम और बाजों के ध्वनि के साथ इन समारोह को देखना बहुत ही आनंदमय होता है।
Tags : असम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihu Kis Rajya Ka Prasidh Tyohar Hai