BMW इंडिया के नये अध्यक्ष कौन है?

(A) शौर्य भारद्वाज
(B) प्रतिमा जोशी
(C) आरलिंदो टिक्जीरिया
(D) विक्रम पावह

Answer : विक्रम पावह (Vikram Pawah)

Explanation : BMW इंडिया के नये अध्यक्ष विक्रम पावह (Vikram Pawah) है। वह 1 अगस्त 2020 से कार्यभार संभालेगें, साथ ही जर्मनी की कार विनिर्माता कंपनी BMW ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में उनकी वर्तमान भूमिका बनी रहेगी। वह इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे समूह के मुख्य वित्त अधिकारी अरलिंडो अेइक्सेइरा की जगह लेंगे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक रुद्रतेज सिंह के अप्रैल में असामयिक निधन के बाद अरलिंडो अेइक्सेइरा को यह जिम्मेदारी दी गयी थी। Pawah 2017 से BMW ग्रुप के साथ हैं जब उन्हें प्रेसिडेंट के रूप में BMW ग्रुप इंडिया में शामिल किया गया था। साल 2018 में उन्हें BMW ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का CEO नियुक्त किया गया। अप्रैल 2020 में प्रेसिडेंट और सीईओ रुद्रतेज सिंह के आकस्मिक निधन ने BMW ग्रुप इंडिया में एक अभूतपूर्व स्थिति पैदा कर दी। तब से, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Arlindo Teixeira एक्टिंग प्रेसिडेंट के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bmw India Ke Naye Adhyaksh Kaun Hai