बोडो जनजाति कहाँ पाई जाती है?

(A) असम
(B) मणिपुर
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश

Answer : असम

Explanation : बोडो जनजाति असम में पाई जाती है। इसके अलावा खासी, दिमासा, रामा, कारो, लालूग, दफ्ला, मिरी, अबोर मिश्मी, अहप्पाटानी, लुशाई, आका और कुकी जनजातियाँ भी असम में पायी जाती है। असम में सबसे बड़ा आदिवासी समूह बोडो जनजाति के लोग है। जनगणना 2011 के अनुसार लगभग 20 लाख भारतीयों ने स्वयं को बोड़ो बताया था, जिसके अनुसार बोडो असम की जनसंख्या का 5-6 फीसदी हैं। असम में चार ज़िले बोडो टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट BTAD के तहत आते हैं- कोकराझार, बक्सा, उदलगुड़ी, चिरांग। यहां कई बोडो जनजातियां बसती हैं। बोडो जनजाति की भाषा भी बोड़ो कहलाती है, जो​ कि एक ब्रह्मपुत्री भाषा है। भारतीय संविधान की छठी धारा के तहत वे एक अनुसूचित जनजाति हैं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bodo Janjati Kaha Pai Jati Hai