डोगरा रेजिमेंट का रेजिमेंटल सेंटर कहां स्थित है?

(A) फिरोजाबाद
(B) मुरादाबाद
(C) फैजाबाद
(D) शिकोहाबाद

Question Asked : UPPSC 1995

Answer : वर्ष 1877 (Faizabad)

Explanation : डोगरा रेजिमेंट का रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद में स्थित है। फैजाबाद भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर है। फैजाबाद में डोगरा रेजिमेंट्स सेंटर में तीन राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के जवानों को ही डोगरा रेजीमेंट में जगह मिलती है। ये जवान मुख्यरूप से सतलुज और झेलम के बीच की हिमालय की पहाड़ी इलाकों से आते हैं। इनका युद्धघोष है ज्वाला माता की जय। सभी डोगरा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी मंदिर में अटूट श्रद्धा रखते हैं जिसे आदिशक्ति माना जाता है। इन्हें जेंटलैन वारियर्स कहा जाता है।

डोगरा रेजीमेंट की स्थापना वर्ष 1877 में हुई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी के कमांडर इन चीफ सर फ्रेडरिक ने आगरा लेवी के नाम से 1858 में भारतीय सेना में भर्ती करना शुरू किया। बाद में आगरा लेवी का नाम 38 डोगरा किया गया। 1887 में 37 डोगरा और 1900 में 41 डोगरा का गठन किया गया। इन तीनों रेजिमेंट्स से डोगरा रेजिमेंट्स की नींव पड़ी थी। देश की सबसे खतरनाक रेजिमेंट में डोगरा रेजिमेंट ने पाकिस्तान के एक बार नहीं, बार-बार दांत खट्टे किए हैं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dogra Regiment Ka Regimental Center Kaha Sthit Hai