ब्रजभाषा किस भाषा की उपबोली है?

(A) बिहारी हिंदी
(B) पश्चिमी हिंदी
(C) पहाड़ी हिंदी
(D) पूर्वी हिंदी

Answer : पश्चिमी हिंदी

ब्रजभाषा पश्चिमी हिंदी भाषा की उपबोली है। ब्रज प्रदेश की भाषा को ब्रजभाषा कहा जाता है। प्राचीन काल में ब्रज शब्द का प्रयोग पशुओं या गौओं का समूह या चरागाह के लिए होता था। इसका विकास शौरसेनी अपभ्रंश के मध्यवर्ती रूप से हुआ है। गंगा यमुना के मध्य की भाषा होने के कारण डॉ. ग्रियर्सन ने इसे 'अन्तर्वेदी' नाम दिया इसके अन्य नाम है–ब्रजी, ब्रिज, ​ब्रिजकी, भाषा मणि माधुरी एवं नागभाषा आदि। भारत में ब्रजभाषा के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, एटा, बदायूँ, मैनपुरी, बरेली आदि है।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Braj Bhasha Kis Bhasha Ki Upboli Hai