चालुक्यों की राजधानी कहां थी?

(A) वातापी
(B) श्रावस्ती
(C) कांची
(D) कन्नौज

Answer : वातापी

Explanation : चालुक्यों की राजधानी वातापी थी। जो कर्नाटक के बीजापुर जिले में स्थित थी। इसे आधुनिक समय में बादामी के नाम से जाना जाता है। उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ में सातवाहनाें के स्थान पर एक स्थानीय शक्ति वाकाटकों ने प्रभुत्व जमाया। वाकाटकों के बाद चालुक्य सत्ता में आए। चालुक्यों ने 757 ई. तक लगभग 200 वर्षों तक शासन किया और दक्षिण के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। चालुक्यों का प्रथम ऐतिहासिक शासक जयसिंह था। पुलकेशिन प्रथम प्रतापी शासक हुआ। रविकीर्ति रचित एहोल प्रशस्ति के अनुसार चालुक्य शासक पुलकेशिन-प्प् ने हर्षवर्धन को पराजित किया था। इसके अतिरिक्त पुलकेशिन द्वितीय ने गंग राज्य, कोंकण राज्य, लाट राज्य, मालवा एवं गुर्जरों पर विजय प्राप्त की थी।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chalukya Ki Rajdhani Kahan Thi