चिल्का झील (Chilika Lake) कहाँ स्थित है?

(A) जम्मू व कश्मीर
(B) ओडिशा
(C) मणिपुर
(D) राजस्थान

Answer : ओडिशा (Odisha)

चिल्का झील ओडिशा में स्थित है। यह ओडिशा के पूर्वी तट पर पुरी, खुर्दा तथा गंजाम जिले में फैली है। यह दाया नदी के मुहाने पर स्थित है। चिल्का झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है और विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी समुद्री झील है। क़रीब एक हज़ार वर्ग किमी क्षेत्र में फैली चिल्का झील में मछलियों की क़रीब 225 प्रजातियाँ मौजूद है। यह भारत की सबसे बड़ी लैगून झील हैं, जिसे 10 अक्टूबर, 1981 में रामसर स्थल में शामिल किया गया तथा यह वर्ष 1993 में मॉण्ट्रियाक्स रिकॉर्ड में सूचीबद्ध किया गया। इस झील में कैस्पियन सागर, बैकाल झील, आल सागर और रूस, मंगोलिया, लद्दाख एवं मध्य एशिया आदि विभिन्न स्थानों के पक्षियों का प्रवास स्थल है।
Tags : ओडिशा झील भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chilika Jheel Kahan Sthit Hai