वुलर झील (Wular Lake) कहाँ स्थित है?

(A) ओडिशा
(B) जम्मू व कश्मीर
(C) मणिपुर
(D) राजस्थान

Answer : जम्मू व कश्मीर

वुलर झील जम्मू व कश्मीर राज्य के बांडीपोरा ज़िले में स्थित है। वुलर झील भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है और एशिया में सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। इस झील का असली नाम 'महापदमा सर' है, जो क्षेत्र में प्राकृतिक जलाशय के रूप में विख्यात, प्रसिद्ध नाल-सरोवर पक्षी अभ्यारण्य के पास में स्थित है और यह झेलम नदी से जल प्राप्त करता है। यह वनस्पति का भंडार होने के अलावा प्रवासी पक्षियों को सर्दियों में शरण देता है। इससे घाटी में रहने वाले हजारों लोगों को जीवन यापन होता है तथा घाटी में कुल मछली पालन का 60% इससे प्राप्त होता है। इसके अलावा इसके जल से अन्य उत्पादों का भी संरक्षण किया जाता है। बतादें कि वुलर झील को केद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय ने अपने आर्द्रभूमि कार्यक्रम में वर्ष 1986 में राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में शामिल किया। इसके बाद वर्ष 1990 में रामनगर समझौते के तहत इसे राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया।
Tags : जम्मू-कश्मीर झील भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Wular Jheel Kahan Sthit Hai