चित्तौड़ का किला किसने बनवाया था?

(A) महाराणा प्रताप
(B) शाहजहाँ
(C) राजा जयसिंह
(D) मौर्य राजा चित्रांग

Answer : मौर्य राजा चित्रांग (चित्रांगद)

Explanation : चित्तौड़ का किला मौर्य राजा चित्रांग (चित्रांगद) ने बनवाया था। कुमार पाल प्रबन्ध के अनुसार चित्रांग ने 1810 फीट ऊँचे पठार पर गंभीरी और बेड़च नदियों के संगम स्थल के समीप करवाया। 21 जून 2013 को इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। यह हिंदू देवी देवताओं का अजायबघर कहलाता है। इसे प्राचीन किलों का सिरमौर भी कहते है। बप्पा रावल ने इसे मौर्य शासक मान मौरी से जीता था। गुहिलों ने नागदा के विनाश के बाद इसे अपनी राजधानी बनाया। विशाल व्हेल मछली के समान आकृति वाले गिरि दुर्ग चित्तौड़गढ़ किले के सर्पाकार प्रवेश मार्ग में सात विशाल द्वार है। इस दुर्ग में राणा कुंभा का महल, रानी पद्मिनी का महल, फतह प्रकाश महल, विजय स्तम्भ, कुंभश्याम मंदिर, मीराबाई का मंदिर, तुलजा भवानी का मंदिर आदि है। रास्ते में जयमल एवं पत्ता की छतरियाँ है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी राजस्थान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chittor Ka Lal Kila Kisne Banwaya Tha