कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन हुआ था?

(A) सन् 1927 में
(B) सन् 1929 में
(C) सन् 1931 में
(D) सन् 1935 में

Question Asked : UPPSC 1993

Answer : सन् 1929 में

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन वर्ष 1929 में रावी नदी के तट पर संपन्न हुआ। इसी अधिवेशन में कांग्रेस ने पंडित नेहरू की अध्यक्षता में 'पूर्ण स्वतंत्रता' का नारा दिया। इसी के साथ 31 दिसंबर, 1929 को स्वतंत्रता के नवगृहीत झंडे को फहराया गया और प्रथम स्वतंत्रता दिवस के रूप में 26 जनवरी, 1930 निश्चित किया गया। लाहौर का कांग्रेस अधिवेशन ऐतिहासिक अधिवेशन कहलाया गया। इसी अधिवेशन के अध्यक्ष महात्मा गांधी जी को चुना गया था लेकिन उन्होंने अपनी जगह जवाहरलाल नेहरु को अध्यक्ष बनाया अथार्थ लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Congress Ka Lahore Adhiveshan Hua Tha