दक्षिण पूर्वी चीन की प्राकृतिक वनस्पति कौन सी है?

(A) उपोष्ण पृथुपर्णी सदापर्णी वन
(B) उष्ण कटिबंधीय पृथुपर्णी सदापर्णी वन
(C) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन
(D) शीतोष्ण सदापर्णी वन

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : उपोष्ण पृथुपर्णी सदापर्णी वन

Explanation : दक्षिण पूर्वी चीन की प्राकृतिक वनस्पति उपोष्ण पृथुपर्णी 'सदापर्णी' वन है। चीन की जलवायु मुख्य रूप से शुष्क मौसम तथा अति वर्षा मानसून के प्रमुख वाली है, जिसके कारण सर्दियों एवं गर्मियों में तापांतर अधिक पाया जाता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं। चीन के उत्तर-पूर्व तथा उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय तथा ठंडे शंकुधारी वन हैं, जो एशियाई काले भालू के अतिरिक्त 120 प्रकार के वृक्षों का घर है। उपोष्ण कटिबंधीय वन चीन के मध्य क्षेत्र में अधिक पाए जाते हैं। चीन जैव-विविधता से भी संपन्न देश है।
Tags : चीन
Related Questions
Web Title : Dakshin Purvi China Ki Prakritik Vanaspati Kaun Si Hai