शीत स्थानीय पवन कौन सी है?

(A) सेंटा ऐना
(B) चिनूक
(C) मिस्ट्रल
(D) लू

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : मिस्ट्रल

Explanation : शीत स्थानीय पवन मिस्ट्रल है। यह फ्रांस के सेंट्रल मैसिक के ठंडे उच्च पठार से भूमध्य सागर की ओर चलने वाली शुष्क, उत्तर-पश्चिमी हवाएँ हैं, जो रोम डेल्टा तथा गल्फ ऑफ लॉयंस तक चलती है। यह रोम घाटी से होकर प्रवाहित होती है, जिसकी औसत गति 60 किमी प्रति घंटा पाई जाती है। जबकि चिनूक यह शुष्क गर्म हवाएँ हैं, जो उत्तरी-अमेरिका के रॉकीज पर्वतों के पूर्वी ढालों पर नीचे की ओर बहती हैं। वही सेंटा ऐना दक्षिणी कैलिफॉर्निया से होकर तटवर्ती मैदानों की ओर चलने वाली धूल भरी आँधी होती है। उत्तर भारत में गर्मियों में उत्तर-पूर्वी तथा पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली धूल भरी प्रचंड आँधी लू कहलाती है।
Related Questions
Web Title : Sheet Sthaniya Pawan Kaun See Hai