दिल्ली की जलवायु विषम क्यों है?

Answer : अंत:स्थलीय स्थिति के कारण

Explanation : दिल्ली की जलवायु यहां की अंत:स्थलीय स्थिति के कारण विषम है। दिल्ली में गर्मियां शुष्क और गर्म तथा शीत ऋतु काफी ठंडी होती है जो कि यहां के जलवायु की मुख्य विशेषता है। वर्ष के अधिकांश समय में यहां महाद्वीपीय वायु की प्रमुखता रहती है। वर्ष में केवल तीन महीनें जुलाई, अगस्त और सितंबर में यहां समुद्री हवा का प्रभाव रहता है जिससे यहां आर्द्रता हो जाती है और वर्षा होती है। वर्ष को चार ऋतुओं में विभाजित किया जा सकता है। जाड़े का मौसम नवंबर के अंत से शुरू होता है और मार्च के प्रारंभ तक चलता है। गर्मी का मौसम मार्च से शुरू होकर जून तक चलता है। जुलाई से सितंबर तक वर्षा का मौसम रहता है। अक्टूबर और नवंबर दो महीने गर्मी के अंत और जाड़े के प्रारम्भ के होते हैं। यह मौसम बहुत ही सुहावना होता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Ki Jalvayu Visham Kyon Hai