दिल्ली किस नदी के किनारे बसा है?

(A) व्यास
(B) यमुना
(C) सतलज
(D) मंदाकिनी

Answer : यमुना

Explanation : दिल्ली यमुना नदी के किनारे बसा है। यमुना उत्तर से दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है। यह नदी इस प्रदेश में सदियों से बह रही है। इस नदी ने अपने प्रवाह के दौरान अपने दोनों किनारों पर उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी का निक्षेपण किया है। यह नदी दिल्ली में उत्तर में पाला गांव से प्रवेश करती है तथा इसे पूर्व में जैतपुर के पास छोड़ती है। वजीराबाद तक यह दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है और वहां से पूर्व की ओर मुड़ जाती है। लाल किला के पास से बहती हुई यह ओखला की ओर दक्षिण-पूर्व दिशा में प्रवाहित होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Kis Nadi Ke Kinare Basa Hai