ध्वन्यालोक किसकी रचना है?

(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) आचार्य आनन्दवर्धन
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) सुभद्राकुमारी चौहान

Answer : आचार्य आनन्दवर्धन

Explanation : ध्वन्यालोक आचार्य आनन्दवर्धन की रचना है, जो कि एक नौवी शताब्दी का काव्यशास्त्र का ग्रंथ है। आचार्य आनन्दवर्धन काव्यशास्त्र में 'ध्वनि सम्प्रदाय' के प्रवर्तक के रूप में प्रसिद्ध हैं। 'ध्वनि सम्प्रदाय' का सम्बन्ध मुख्यत: शब्द शक्ति और अर्थविज्ञान से है। शब्द शक्ति भाषा दर्शन का विषय है और अर्थविज्ञान भाषा दर्शन का विषय होते हुए काव्य शास्त्र और सामान्यत: सौंदर्यशास्त्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है। आनन्दवर्धन का महत्त्व प्रधानत: एक भाषा-दार्शनिक व एक सौंदर्य शास्त्री के रूप में है।
Tags : हिंदी साहित्य
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dhvanyaloka Kiski Rachna Hai