द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष प्रारम्भ हुआ?

(A) वर्ष 1940
(B) वर्ष 1939
(C) वर्ष 1941
(D) वर्ष 1942

Answer : वर्ष 1939

Explanation : द्वितीय विश्व युद्ध वर्ष 1939 में प्रारम्भ हुआ। यह युद्ध 1939 से 1945 तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बंटा हुआ था- मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। युद्ध की शुरुआत जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण (1939) करके की, क्योंकि पोलैंड ने उसे डेजिंग का बंदरगाह तथा पूर्वी पोलिश गलियारा के लिए मार्ग देने से मना कर दिया था। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया और यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में 5 से 7 करोड़ लोगों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट और परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी विश्व इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dwitiya Vishwa Yudh Kis Varsh Prarambh Hua