फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है?

(A) प्रयागराज रामबाग
(B) अयोध्या कैंट
(C) त्रिवेणी
(D) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

Answer : अयोध्या कैंट

Explanation : फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम अयोध्या कैंट है। भाजपा के सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने 23 अक्टूबर 2021 को मंजूरी प्रदान की। उत्तर प्रदेश सरकार फैजाबाद जिले का नाम पहले ही अयोध्या कर चुकी है। इससे पहले यूपी सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी लक्ष्मीबाई करने का प्रस्ताव दिया है। मुगलसराय का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है। मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस किया गया था। इलाहाबाद शहर का नाम भी बदलकर प्रयागराज किया था। यही नहीं राज्य के अतिथिगृहों के नाम भी बदले गए औरसरकार ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी और यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का ऐलान किया था। लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्टहाउस का नाम भी नैमिषारण्य रखा गया।

इन स्टेशनों का बदला है नाम:
तब – अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेशन – बनारस स्टेशन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन – पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन – प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन – प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी – प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट – प्रयागराज संगम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Faizabad Railway Station Ka Naya Naam Kya Hai