फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब किसने जीता?

(A) रूबल शेखावत
(B) सिनी शेट्टी
(C) शिनाता चौहान
(D) संजना विज

Answer : सिनी शेट्टी

Explanation : फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने जीता है। उन्होंने 3 जुलाई 2022 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' प्रतियोगिता (Femina Miss India 2022 Winner Sini Shetty) में 31 फाइनलिस्ट को हराकर यह खिताब जीता। इसमें राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। इस बार टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी एवं गार्गी नंदी थे। जजों के पैनल में 6 जज-मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर शामिल थे।

21 साल की मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन वह रहती कर्नाटक में है। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री हासिल की है। फिलहाल वह चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस करने का बहुत शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा की फैन सिनी मिस इंडिया बनने से पहले कई ऐड्स में भी नजर चुकी हैं। अगर आप मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में अंतर जानना चाहते है, तो क्लिक करके जान सकते है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान मिस इंडिया
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Femina Miss India 2022 Ka Khitab Kisne Jita