फेमिना मिस इंडिया 2022 कौन है?

Who will win Femina Miss India 2022

(A) सिनी शेट्टी
(B) मान्या सिंह
(C) मनिका शोकंद
(D) मानसा वाराणसी

Answer : सिनी शेट्टी (Sini Shetty)

Explanation : फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी (Sini Shetty) है। मुंबई (Mumbai) में जन्मी और कर्नाटक (Karnataka) से ताल्लुक रखने वालीं 21 वर्षीय सिनी शेट्टी को 3 जुलाई 2022 को 58वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2022 घोषित (Femina Miss India 2022 Winner Sini Shetty) किया गया। सिनी ने 31 खूबसूरत और इंटेलिजेंट को-कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। इस बार टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी एवं गार्गी नंदी थे। जजों के पैनल में 6 जज-मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और शामक डाबर शामिल थे। इवेंट में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थी।

21 साल की मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था। लेकिन वह रहती कर्नाटक में है। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री हासिल की है। फिलहाल वह चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी को डांस करने का बहुत शौक है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा की फैन सिनी मिस इंडिया बनने से पहले कई ऐड्स में भी नजर चुकी हैं। अगर आप मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स में अंतर में अंतर जानना चाहते है, तो क्लिक करके जान सकते है।
Tags : पुरस्कार और सम्मान मिस इंडिया
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Femina Miss India 2022 Kaun Hai