गणतंत्र दिवस कब है 2022, 2023, 2024, 2025

Answer : 26 जनवरी, 2022, बुधवार

Explanation : गणतंत्र दिवस 2022 में 26 जनवरी दिन बुधवार को है। इस दिन 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। यह भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है और इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई.एन.सी.) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।

संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर थे। प्रारूप समिति ने और उसमें विशेष रूप से डॉ. आंबेडकर जी ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण किया और संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान सुपूर्द किया, इसलिए 26 नवंबर दिवस को भारत में संविधान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है। संविधान सभा ने संविधान निर्माण के समय कुल 114 दिन बैठक की। इसकी बैठकों में प्रेस और जनता को भाग लेने की स्वतंत्रता थी। अनेक सुधारों और बदलावों के बाद सभा के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर हस्ताक्षर किये। इसके दो दिन बाद संविधान 26 जनवरी को यह देश भर में लागू हो गया। 26 जनवरी का महत्व बनाए रखने के लिए इसी दिन संविधान निर्मात्री सभा (कांस्टीट्यूएंट असेंबली) द्वारा स्वीकृत संविधान में भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता प्रदान की गई।

गणतंत्र दिवस कब है?
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2022, बुधवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2023, बृहस्पतिवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2024, शुक्रवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2025, रविवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2026, सोमवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2027, मंगलवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2028, बुधवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2029, शुक्रवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2030, शनिवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2031, रविवार
गणतंत्र दिवस जनवरी 26, 2032, सोमवार
Tags : गणतंत्र दिवस
Related Questions
Web Title : Gantantra Diwas Kab Hai