गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु उपरांत बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसे नामित किया था?

(A) आनन्द
(B) महाकस्सप
(C) उपालि
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Question Asked : [Uttarakhand PCS (Pre) GS 2016]

Answer : उपर्युक्त में से कोई नहीं

सारनाथ में ही गौतम बुद्ध ने पांच संन्यासियों के साथ संघ की स्थापना की। इनके नजदीकी शिष्यों में आनंद, उपालि, सारिपुत्र, मौद्गलायन आदि थे, जिनमें सर्वाधिक नजदीक आनंद थे। गौतम बुद्ध ने अपने प्रिय शिष्य आनंद के अनुरोध पर संघ में महिलाओं को प्रवेश दिया। संघ में प्रवेश पाने वाली प्रथम महिला इनकी सौतेली मां प्रजापति गौतमी थी। गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के उपरांत बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसी को भी नामित नहीं किया था। ज्ञातव्य है कि प्रथम बौद्ध संगीति 483 ई. पू. राजगृह में अजातशत्रु के शासनकाल में हुयी, जिसके अध्यक्ष महाकश्यप थे। इसी संगीति में बुद्ध के उपदेशों को दो-पिटकों सुत्त पिटक और विनय पिटक में बांटकर संकलित किया गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gautam Buddh Ne Apni Mrityu Uparant Buddha Sangh Ke Netritv Ke Liye Kise Namit Kiya Tha