हरित भारत मिशन क्या है?

(A) पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा ‘हरित लेखाकरण’ (Green Accounting) को अमल में लाना।
(B) कृषि उत्पाद के संवर्द्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरंभ करना, जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।
(C) वन आच्छादन की पुनर्घाप्ति और संवर्द्धन करना तथा अनुकूलन (Adaptation) एवं न्यूनीकरण (Mitigation) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : वन आच्छादन की पुनर्घाप्ति और संवर्द्धन करना तथा अनुकूलन (Adaptation) एवं न्यूनीकरण (Mitigation) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना।

Explanation : हरित भारत राष्ट्रीय मिशन (Green India Mission) जलवायु परिवर्तन पर आधारित राष्ट्रीय कार्य योजना के लिए संचालित 8 मिशन में से एक है, जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत के प्राकृतिक सौंदर्य और स्वास्थ्य के प्रति तारतम्यता बनाने में जुटा है। हरित भारत राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन से मुकाबला ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत तथा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का उद्देश्य सम्मिलित है। हरित भारत अभियान के अंतर्गत 6 लाख हेक्टेअर वनीकरण का लक्ष्य है। इसके अंतर्गत देश के 33% क्षेत्रों को वन और पेड़ों से आच्छादित करना है। इसके अतिरिक्त वन आच्छादन की पुनर्णाप्ति और संवर्धन तथा अनुकूलन एवं न्यूनीकरण के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना इस मिशन का सर्वोत्तम रूप है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Green India Mission Kya Hai