गुजरात में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) मांडोवी नदी
(B) साबरमती नदी
(C) काली नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : साबरमती नदी

Explanation : गुजरात में साबरमती, नर्मदा, तापी, बनास, कोलक, लूनी, दमन गंगा आदि नदियां बहती हैं। गुजरात में प्रवाहित होने वाली मुख्य तीन नदियां हैं— साबरमती, नर्मदा और तापी। इनके अतिरिक्त बनास, कोलक, लूनी एवं दमन गंगा अन्य छोटी नदियां हैं। गुजरात भौगोलिक रूप से तीन भागों में विभाजित है उत्तर पूर्व में बंजर और पथरीला कच्छ, जिसमें कच्छ का प्रसिद्ध रण या रेगिस्तान शामिल है और छोटे-छोटे पहाड़ों से बना पहाड़ी क्षेत्र सौराष्ट्र या काठियावाड़। मुख्य भूमि कच्छ से शुरू होकर दमनगंगा नदी तक है जो कि कछारी मिट्टी से भरी है। राज्य के उत्तरी और पूर्वी भाग की सीमा अरावली, सतपुड़ा, विंध्य और सहयाद्री पर्वतों से घिरी है। राज्य का एक बड़ा हिस्सा गिर, डांग और पंचमहल जैसे जंगलों से ढंका है। गुजरात के दक्षिणी भाग की आबोहवा नम और उत्तरी हिस्से कि शुष्क है। राज्य में बारिश का सालाना औसत 33 से 152 सेमी है जबकि डांग में लगभग 190 सेमी बारिश दर्ज होती है।
Tags : गुजरात नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gujarat Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai