हमीदा बानो बेगम किसकी माँ थी?

(A) शिवाजी
(B) हुमायूं
(C) पेशवा बाजीराव
(D) अकबर

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS 1991]

Answer : मुगल बादशाह अकबर

हमीदा बानो बेगम तीसरे मुगल बादशाह अकबर माँ थी। वह भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल बादशाह हुमायूँ की पत्नी थी। नसीरूद्दीन हुमायूं का जन्म 1508 ई में हुआ और 29 दिसम्बर 1530 ई में आगरा में 23 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठा। पहले मुगल सम्राट बाबर के बेटे नसीरुद्दीन हुमायूं का मुगल साम्राज्य की नींव में काफी योगदान है। बाबर के 4 बेटे थे जिसमें हुमायूं सबसे बड़ा था। बाबर ने उसे अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। हमीदा बानो बेगम ने ही नई दिल्ली के 'दीनापनाह' अर्थात पुराने क़िले के निकट 'हुमायूँ के मक़बरे' का निर्माण करवाया था। 'हुमायूँ के मक़बरे' का निर्माण हमीदा बानो बेगम के आदेशानुसार 1562 ई. में हुमायूँ की मृत्यु के आठ वर्ष उपरांत आरंभ हुआ था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hamida Banu Begum Kiski Maa Thi