ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर कौनसा था?

(A) वाराणसी
(B) मथुरा
(C) पाटलिपुत्र
(D) कांची

Answer : वाराणसी (Varanasi)

ह्वेनसांग की भारत में यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसिद्ध नगर वाराणसी (Varanasi) था। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने हर्ष के शासन-काल में भारत की यात्रा की। इसने अपनी यात्रा 29 वर्ष की अवस्था में प्रारम्भ की। यात्रा के दौरान ताशकन्द, समरकन्द होता हुआ यह (करीब 630 में) चन्द्र की भूमि (भारत) के गांधार प्रदेश पहुंचा। गांधार पहुंचने के बाद ह्येनसांग ने कश्मीर, पंजाब, कपिलवस्तु, वाराणसी, गया एवं कुशीनगरकी यात्रा की। कन्नौज के राजा हर्ष के नियंत्रण पर वह हर्ष के राज्य में करीब आठ वर्ष रहने के पश्चात् (करीब 643 में) स्वदेश वापस लौट गया। ह्येनसांग ने उस समय रेशम एवं सूत से निर्मित 'कौशेय' नामक वस्त्र का जिक्र किया है, जिसका केन्द्र वाराणसी था। इसके अतिरिक्त क्षौम, लिनन, कम्बल जैसे वस्त्रों का भी उल्लेख किया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hensang Ki Bharat Yatra