होम रूल लीग के संस्थापक कौन थे?

(A) एनी बेसेंट
(B) सरोजनी नायडू
(C) सुरेंद्र नाथ बनर्जी
(D) मौलाना आजाद

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : एनी बेसेंट

होम रूल लीग के संस्थापक एनी बेसेंट थी। उनका जन्म 1847 में लंदन में हुआ था। 1867 में वे ब्रिटिश उग्र सुधारवादी एवं फेबियन समाजवादी आंदोलन से जुड़ गई। उनके सहयोगियों में ब्रैडले, सिडनी वेब, जॉर्ज बर्नार्ड शॉ और ग्राहम वैलेस जैसे व्यक्ति शामिल थे। 1914 में श्रीमती ऐनी बेसेंट पूर्णत: शैक्षणिक, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकलापों से अपनी दिशा बदलकर राजनीति की ओर मुड़ीं और उसी वर्ष उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर भारतीय राजनीति में प्रवेश किया, जिसका स्पष्ट लक्ष्य था-आंग्ल भारतीयों संबंधों को प्रगाढ़ बनना। इसीलिए बढ़ते भारतीय असंतोष और क्रांतिकारी गति​विधियों के प्रसार को देखते हुए उन्होंने यही उचित समझा कि इस असंतोष से निकास की वैधानिक व्यवस्था की जाए और उन्होंने ब्रिटिश शासकों से भारत को स्वराज दे देने की अपील की, ताकि संघर्ष की स्थिति टल जाए और आंग्ल-भारतीय संबंध मजबूत बन सके। होमरूल लीग आंदोलन सर्वप्रथम ऐनी बेसेंट ने ही प्रारंभ किया था, किंतु होमरूल लीग की स्थापना पहले बाल गंगाधर तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 को की थी जबकि ऐनी बेसेंट ने अपनी होमरूल लीग की स्थापना 3 सितंबर, 1916 को की थी।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Home Rule League Ke Sansthapak Kaun The