इब्नबतूता भारत कब आया था?

(A) 1333 ई.
(B) 1343 ई.
(C) 1334 ई.
(D) 1433 ई.

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : 1333 ई.

मोरक्कों के मूलनिवासी इब्नबतूता भारत 1333 ई. में आया था। उसने मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत की यात्रा की थी। मुहम्मद बिन तुगलक ने 1325 से 1351 तक शासन किया। मुहम्मद बिन तुगलक के बारे में बरनी की तारीख-ए-फिरोजशाही, अमीर खुसरो के तुगलकनामा तथा इब्नबतूता के रेहला से जानकारी मिलती है। इब्नबतूता भारत के उत्तर पश्चिम द्वार से प्रवेश करके वह सीधा दिल्ली पहुँचा, जहाँ तुगलक सुल्तान मुहम्मद ने उसका बड़ा आदर सत्कार किया और उसे राजधानी का काज़ी नियुक्त किया। इस पद पर पूरे सात बरस रहकर, जिसमें उसे सुल्तान को अत्यंत निकट से देखने का अवसर मिला, इब्न बत्तूता ने हर घटना को बड़े ध्यान से देखा सुना। उसके द्वारा अरबी भाषा में लिखा गया उसका यात्रा वृतांत जिसे रिहृला कहा जाता है, 14वीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक तथा सांस्कृतिक जीवन के विषय मे बहुत ही रोचक जानकारियाँ देता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ibn Battuta Bharat Kab Aaya Tha