इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन है 2022

Who is the Present President of ISRO?

(A) ए.एस. किरन कुमार
(B) के. सिवन
(C) शैलेश नायक
(D) एस सोमनाथ

S. Somanath isro

Answer : एस सोमनाथ (S. Somanath)

Explanation : इसरो के वर्तमान अध्यक्ष एस सोमनाथ (S. Somanath) है। जाने-माने रॉकिट वैज्ञानिक डॉ. एस सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को इसरो के नए चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने के सिवन की जगह ली, जिनका कार्यकाल उसी दिन खत्म हुआ। एस सोमनाथ ने अंतरिक्ष आयोग में अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का है। इससे पहले वे 22 जनवरी 2018 से लेकर अब तक विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक का पद संभाल रहे थे।

एस सोमनाथ उच्च-दाब वाले सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के विकास कार्यों का भी हिस्सा रह चुके हैं। चंद्रयान-2 के लैंडर के इंजन को विकसित करने और जीसैट-9 में लगे इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम की उड़ान को सफल बनाना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल रहा है। सोमनाथ लॉन्च व्हीकल के ढाचांगत प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले पीएसएलवी के इंटिग्रेशन डिजाइन को तैयार करने में अहम योगदान दिया है।

डॉ. एस. सोमनाथ से जुड़ी खास बातें
1. केंद्र सरकार ने 19 जनवरी 2022 को डॉ. एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनका कार्यकाल नियुक्ति से तीन साल के लिए होगा। इसमें रिटायरमेंट के बाद उनका एक्सटेंडिड कार्यकाल भी शामिल है।
2. डॉ. सोमनाथ लॉन्च व्हीकल डिजाइन सहित कई विषयों के विशेषज्ञ हैं। उन्हें लॉन्च व्हिकल सिस्टम इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल डिजाइन, स्ट्रक्चरल डायनामिक्स, इंटीग्रेशन डिजाइन और प्रोसेड्योर, मेकैनिज्म डिजाइन और पायरोटेक्नीक में महारत हासिल है।
3. इससे पूर्व डॉ. एस सोमनाथ केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSV) के निदेशक थे। अपने करियर की शुरुआत में वह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के इंटीग्रेशन के दौरान टीम लीडर थे।
4. डॉ. सोमनाथ का जन्म जुलाई 1963 में हुआ था। उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की और पूरे विश्वविद्यालय में दूसरी रैंक हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने बैंगलोर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की। यहां भी उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला।
5. डॉ. सोमनाथ को एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) से स्पेस गोल्ड मेडल मिला, इसके अलावा इसरो की ओर से जीएसएलवी मार्क-3 (GSLV MK III) के लिए परफॉर्मेंस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2014 और टीम एक्सीलेंस अवॉर्ड 2014 से भी नवाजा गया।
6. डॉ. सोमनाथ सिनेमा के बहुत शौकीन हैं, लेकिन अपने काम के चलते उन्हें कम ही समय मिलता है। हालांकि, वह एक समय तिरुवनंतपुरम में फिल्म सोसाइटी के सदस्य भी थे। वह बेहद अच्छे वक्ता हैं और कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रमुख वक्ता रहे हैं।
7. डॉ. सोमनाथ की पत्नी का नाम वलसाला है और वह जीएसटी विभाग में काम करती हैं। दोनों के दो बच्चे हैं और दोनों बच्चों ने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।
Tags : अध्यक्ष करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी वर्तमान अध्यक्ष सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Isro Ke Vartman Adhyaksh Kaun Hai