जौनपुर शहर की स्थापना किसने की थी?

(A) मुहम्मद तुगलक
(B) फिरोज शाह तुगलक
(C) इब्राहीम शाह शर्की
(D) सिंकदर लोदी

Question Asked : [UPSC (Main) GS Ist Paper 2012]

Answer : फिरोज शाह तुगलक

फिरोजशाह तुगलक ने 300 नवीन नगरों की स्थापना की। उसके द्वारा बसाये गये नगरों में फतेहाबाद, हिसार, फिरोजपुर, जौनपुर और फिरोजाबाद प्रमुख थे। जौनपुर की स्थापना फिरोज तुगलक ने अपने चचेरे भाई जूना खां (मुहम्मद बिन तुगलक) की स्मृति मे की थी। सुल्तान मुहम्मद शाह द्वितीय के शासनकाल (1394 ई.) में जौनपुर एक स्वतंत्र राज्य बना। इसका संस्थापक मलिक सरवर था जिसने स्वतंत्र शर्की राज्य की स्थापना की। मलिक सरवर, मुहम्मद शाह द्वितीय का दास था। सुल्तान ने उसे मलिक-उश-शर्क (पूर्व का सिराज) तथा ख्वाजा-ए-जहां की उपाधि प्रदान की थी। शर्की शासकों ने लगभग 85 वर्षों तक जौनपुर की स्वतंत्रता को स्थापित रखा, किंतु 1479 ई. में बहलोल लोदी ने इसके अंतिम शासह हुसैन शाह शर्की को पराजित कर जौनपुर को दिल्ली सल्तनत का अंग बना लिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jaunpur Shahar Ki Sthapna Kisne Ki Thi