झूम की खेती किस राज्य में होती है?

(A) असम में
(B) आंध्र प्रदेश में
(C) नागालैंड में
(D) मध्य प्रदेश में

Question Asked : UPPSC 2005

Answer : असम में

भारत में झूम की खेती असम राज्य में होती है। जिसके तहत एक बार जिस स्थान पर खेती की जाती है पुन: उस स्थान पर खेती न करके दूसरे स्थान पर खेती की जाती है। इसे असम में झूम खेती, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पोडू, मध्य प्रदेश में बेवर और केरल में पोनम कहा जाता है। झूम कृषि एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों (लकड़ी के हलों आदि) से जुताई करके बीज बो दिये जाते हैं। फसल पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर होती है और उत्पादन बहुत कम हो पाता है। कुछ वर्षों तक (प्रायः दो या तीन वर्ष तक) जब तक मिट्टी में उर्वरता विद्यमान रहती है इस भूमि पर खेती की जाती है। इसके पश्चात् इस भूमि को छोड़ दिया जाता है जिस पर पुनः पेड़-पौधें उग आते हैं। यह खेती मुख्यतः उष्णकटिबंधीय वन प्रदेशों में की जाती है।
Tags : भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jhoom Ki Kheti Kis Rajya Mein Hoti Hai