काल के कितने भेद होते हैं?

(A) पांच भेद
(B) तीन भेद
(C) सात भेद
(D) नौ भेद

Answer : तीन भेद

Explanation : काल के तीन भेद होते हैं–1. भूत काल 2. वर्तमान काल और 3. भविष्यत् काल। क्रिया के उस रूपांतर को 'काल' कहते हैं, जिससे उसके कार्यव्यापार का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध होता है। जैसे– वह जाता है। वह जा रहा हैं वह जाता था। वह जा चुका था—वह जा रहा था। 1. भूतकाल – क्रिया के जिस रूप से कार्य की समाप्ति का भान हों, भूतकाल की क्रिया कहते है। जैसे– वह मैच जीत गया। वह अच्छा गाना गाया। वह जा चुका था। मैं कानपुर गया। राम ने रावण को मारा था। 2. वर्तमान काल – वर्तमान काल क्रिया का वह रूप है जिससे वर्तमान (चालू) समय में क्रिया का होना पाया जाए। जैसे– मनोहर कानपुर जाता है। गीता गाना गाती है। 3. भविष्यत् काल – भविष्यत् काल क्रिया का वह रूप है जिससे आने वाले समय में क्रिया का होना या करना पाया जाए। जैसे वह कल वाराणसी जाएगा।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaal Ke Kitne Bhed Hote Hain