कार्तिक पूर्णिमा को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(A) त्रिपुरी पूर्णिमा
(B) गंगा स्नान
(C) देव दीपावली
(D) A और B दोनों

Answer : A और B दोनों

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा या गंगा स्नान अन्य नाम से भी जाना जाता है। दीपावली के 15 दिन बाद कार्त्तिक पूर्णिमा को ही देव दीपावली मनाई जाती है। कार्तिक माह को हिंदू धर्म का पवित्र माह कहा गया है। कार्तिक पूर्णिमा से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। हर साल 12 पूर्णिमाएं होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाती है। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के दिन ऐसी मान्यता है कि इस दिन कृतिका में शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी और धनवान होता है। इस दिन चन्द्र जब आकाश में उदित हो रहा हो उस समय शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन छ: कृतिकाओं का पूजन करने से शिव जी की प्रसन्नता प्राप्त होती है। पुराणों में वर्णन है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। उसके वध की खुशी में देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाई थी. जिसे देव दीपावली भी कहा जाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kartik Purnima Ko Any Kis Naam Se Jana Jata Hai