सात घोड़ों की तस्वीर घर/ऑफिस में कौन सी दिशा में लगानी चाहिए?

Answer : घर में पूर्व की दिशा में

सात घोड़ों की तस्वीर घर में पूर्व की दिशा में और ऑफिस में दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर के बारे में कहा जाता है कि इस तस्वीर को घर और ऑफिस दोनों जगहों पर लगाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र अनुसार 7 घोड़ों की तस्वीर दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और साथ ही ये लोगों की किस्मत चमकाने का भी काम करती है। मान्यता है कि तस्वीर को घर में लगाने से घर-परिवार के लोगों की तरक्की होने लगती है। इसी के साथ आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगती है। सात घोड़ों की तस्वीर दरअसल काम को गति प्रदान करती है। क्योंकि दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक माने जाते हैं।

इसलिए अगर आप घर में 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए। साथ ही उनका मुख प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए। सातों घोड़े सही से साफ दिखाई दे रहे हों। साथ ही घोड़े भागते हुए दिखाई दे रहे हों। इसके अलावा सात घोड़ों की ऐसी ही तस्वीर घर में लगाएं जिसमें सभी घोड़े साफ-साफ दिखाई दे रहे हों। ये भी ध्यान रखें कि 7 घोड़ों की तस्वीर कभी भी टूटी-फूटी नहीं होनी चाहिए और ना ही धुंधली होनी चाहिए। 7 से कम घोड़े नहीं होने चाहिए और घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए।
Related Questions
Web Title : Saat Ghode Ki Tasveer Ghar Office Mein Kaun Si Disha Mein Lagani Chahiye