सात घोड़े की तस्वीर किस दिन लगाना चाहिए?

Answer : रविवार

सात घोड़े की तस्वीर रविवार के दिन लगाना चाहिए, क्योंकि यह दिन सूर्य देवता का दिन माना गया है। इसी के साथ रविवार के दिन सूर्य मंत्रों का 108 बार जाप करने से जीवन में अवश्य ही लाभ मिलता है तथा सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर के बारे में कहा जाता है कि इसकी तस्वीर लगाने से किस्मत चमक जाती है, घर परिवार में तरक्की आने लगती है और आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है। अगर आप व्यापार करते है तो उसमें तेजी आ जाती है।

लेकिन सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर कि दिशा में लगानी चाहिए, यह भी सवाल लोगों के मन में जरूरत आता है। तो हम आपको बताते है कि अगर आप इसे अपने ऑफिस में लगा रहे है तो घोड़े का मुंह ऑफिस के अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यदि आप इसे घर में लगा रहे है तो पूर्व की दिशा में तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर से करियर में तरक्की आती है और व्यक्ति का मान सम्मान भी बढ़ता है। यदि आप इस तस्वीर को घर के हॉल में तस्वीर लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा की दीवार पर भी इसे लगा सकते हैं।
Related Questions
Web Title : Saat Ghode Ki Tasveer Kis Din Lagana Chahie