खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी?

(A) नव पाषाण काल में
(B) मध्य पाषाण काल में
(C) पुरा पाषाण काल में
(D) प्रोटो ऐतिहासिक काल में

Question Asked : [UPPCS (Main) GS Ist, 2005]

Answer : नव पाषाण काल में

वैश्विक संदर्भ में नवपाषाण युग 9000 ई. पू. में आरंभ होता हैं, परंतु भारत में नवपाषाण कालीन सभ्यता का प्रारंभ ईसा पूर्व 4000 के लगभग हुआ। बलूचिस्तान के मेहरगढ़ में एक ऐसी प्राचीन बस्ती (संम्प्रति पाकिस्तान) मिली हैं, जिसका समय 7000 ई. पू. बताया जाता है। नवपाषाण अर्थव्यवस्था का आधारभूत तत्व खाद्य उत्पादन और पशुओं को पालतू बनाने की जानकारी हैं, जिसका तकनीकी आधार पाषाण उपकरण हैं। नवपाषाण काल की प्रथम और प्रमुख उपलब्धि खाद्य उत्पादन (कृषि कार्य) का आविष्कार, पशुओं के उपयोग की जानकारी तथा स्थिर ग्राम जीवन का विकास है। कृषि के आविष्कार के साथ बर्तनों की आवश्यकता महसूस हुई जिसके कारण कुंभकारी सर्वप्रथम इसी युग में परिलक्षित होती है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Khadyanon Ki Krishi Sarvapratham Prarambh Hui Thi