किस ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने में सबसे अधिक समय लगता है?

(A) जुमींटर ग्रह
(B) यूरेनस ग्रह
(C) प्लूटो ग्रह
(D) नेप्चून ग्रह

Question Asked : [RRC दिल्ली रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16-11-2014 प्रथम पाली]

Answer : प्लूटो ग्रह

प्लूटों ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने में सबसे अधिक समय लगता है। यम या प्लूटो सौर मण्डल का दुसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है (सबसे बड़ा ऍरिस है)। प्लूटो का व्यास लगभग 2,300 किमी है, यानि पृथ्वी का 18%। उसका रंग काला, नारंगी और सफ़ेद का मिश्रण है। प्लूटो को कभी सौर मण्डल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता था, लेकिन अब इसे सौर मण्डल के बाहरी काइपर घेरे की सब से बड़ी खगोलीय वस्तु माना जाता है। काइपर घेरे की अन्य वस्तुओं की तरह प्लूटो का अकार और द्रव्यमान काफ़ी छोटा है - इसका आकार पृथ्वी के चन्द्रमा से सिर्फ़ एक-तिहाई है। प्लूटो को सूरज की एक पूरी परिक्रमा करते हुए 248.09 वर्ष लग जाते हैं।
Tags : भौतिक विज्ञान भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Grah Ko Surya Ka Ek Chakkar Lagane Mein Sabse Adhik Samay Lagta Hai