सूर्य की किरणों में कितने रंग होते हैं?

(A) पांच रंग
(B) छ: रंग
(C) आठ रंग
(D) सात रंग

Question Asked : RRB Bangalore (Asst. Driver) 2003

Answer : सात रंग

Explanation : सूर्य की किरणों में सात रंग (Seven Colors)होते हैं। सूर्य का श्वेत प्रकाश सात रंगों का मिश्रण है जो इस प्रकार है बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल। बैंगनी प्रकाश का तरंग दैर्ध्य सबसे कम होता है जबकि लाल का सबसे अधिक होता है। सूर्य की किरणों के सातों रंग प्रकाश की किरण में समाहित सात रंगों की खोज न्यूटन ने की है। आधुनिक विज्ञान कहता है कि सूर्य स्थिर नहीं बल्कि गतिमान है और, हमारे वेद में लिखा भी लिखा है कि सूर्य देवता रथ पर सवार होकर भ्रमण करते हैं जिनके सारथी अरुण देव हैं ..( अर्थात सूर्य गतिमान है.. स्थिर नहीं)।

सूर्य की अनुमानित आयु 4.5 अरब वर्ष मानी जाती है। इसका व्यास 13,91,016 किमी (पृथ्वी के व्यास 12,756 किमी से 109 गुना अधिक) है, जबकि आयतन 1.986x10° किया है। यह मुख्यतः हाइड्रोजन (71%), हीलियम (27%) आदि गैस का बना है। सूर्य की ऊपरी सतह को प्रकाश मंडल (Photosphere) कहते हैं। सूर्य में ऊर्जा संलयन की प्रक्रिया (हाइड्रोजन गैस हीलियम में परिवर्तित हो रही है) से उत्पन्न हो रही है। इसी प्रक्रिया के कारण सूर्य सहित सभी तारे प्रकाश उत्पन्न करते हैं। सूर्य के ऊपर दिखाई पड़ने वाला काला धब्बा सौर कलंक (Sunspot) कहलाता है, जिसका तापमान सतह के तापमान से कम होता है। ये विशाल चुम्बकीय क्षेत्र होते हैं एवं सौर ज्वालाओं की उत्पत्ति में सहायक कारक होते हैं।
Tags : भौतिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Surya Ki Kiran Mein Kitne Rang Hote Hain