किस प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति हैं?

(A) बिहार
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) आंध्र प्रदेश

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : मध्य प्रदेश

भारत के मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति हैं। यहां इनकी कुल जनसंख्या 15399000 पाई जाती है जिनका प्रतिशत देश की कुल अनुसूचित जनजातियों के 23.27% के बराबर है। जबकि बिहार में 7.66% राजस्थान में 12.44% तथा आंध्र प्रदेश में 6.31% पाई जाती है। मध्यप्रदेश के आदिवासी समूहों में मुख्य रूप से गोंड, भील, बैगा, कोरकू, भड़िया (या भरिया), हल्बा, कौल, मरिया, मालतो और सहरिया आते हैं। धार, झाबुआ, मंडला और डिंडौरी जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक जनजातीय आबादी की है। खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिलों में 30-50 प्रतिशत आबादी जनजातियों की है। यहाँ 46 मान्यता प्राप्त अनुसूचित जनजाति हैं और उनमें से तीन को "विशेष आदिम जनजातीय समूहों" का दर्जा प्राप्त हैं।
Tags : भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Pradesh Mein Sarvadhik Anusuchit Janjati Hai