नागार्जुन सागर बांध किस नदी पर है?

(A) महानदी
(B) गोदावरी नदी
(C) कृष्णा नदी
(D) नर्मदा नदी

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : कृष्णा नदी

नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी पर है। यह हैदराबाद से 150 किमी दूर स्थित है। नागार्जुन सागर बाँध परियोजना भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित एक प्रमुख नदी घाटी परियोजना हैं। इस बाँध को बनाने की परिकल्पना 1903 में ब्रिटिश राज के समय की गयी थी। 10 दिसम्बर 1955 में इस बाँध की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी। नागार्जुन बाँध हैदराबाद से 150 किमी दूर, कृष्णा नदी पर स्थित है। इसका निर्माण १९६६ में पूरा हुआ था। ४ अगस्त १९६७ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा इसकी दोनों नहरों में पहली बार पानी छोड़ा गया था। इस बाँध से निर्मित नागार्जुन सागर झील दुनिया की तीसरी सब से बड़ी मानव निर्मित झील है। महानदी (उड़ीसा) पर हीराकुंड बांध परियोजना का निर्माण हुआ है। गोदावरी नदी पर पोचमपाद परियोजना का निर्माण हुआ। नर्मदा नदी पर नर्मदा सागर परियोजना है जो गुजरात राज्य में स्थित है।
Tags : भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nagarjuna Sagar Bandh Kis Nadi Par Hai