कामागाटामारू क्या था?

(A) औद्योगिक केंद्र
(B) एक बंदरगाह
(C) एक जहाज
(D) सेना की टुकड़ी

Question Asked : UPPSC 2015

Answer : एक जहाज

कामागातामारू (Komagata Maru) भापशक्ति से चलने वाला एक जापानी समुद्री जहाज था। जिसे हॉन्ग कॉन्ग में रहने वाले बाबा गुरदित्त सिंह ने खरीदा था। 26 सितंबर, 1914 को 376 यात्रियों के साथ 'कामागाटामारू' जापानी जहाज को किराए पर लेकर, गुरुदत्त सिंह हुगली पहुंचा। बजबज नामक बंदरगाह पर जहाज पहुंचने पर तलाशी हुई और संघर्ष हुआ। 18 यात्री मारे गए और लगभग 25 यात्री घायल हुए। इस घटना ने आजादी की लहर को और तेज कर दिया था। यह घटना उन अनेकों घटनाओं में से एक थी जिनमें 20वीं शताब्दी के आर्म्भिक दिनों में एशिया के प्रवासियों को कनादा और यूएस में प्रवेश की अनुमति नहीं थी (exclusion laws)। 2014 में भारत सरकार ने इस घटना की याद में 100 रूपये का एक सिक्का जारी किया।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Komagata Maru Kya Tha