मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है?

(A) कपिलधारा जलप्रपात
(B) भालकुंड जलप्रपात
(C) चचाई जलप्रपात
(D) सहस्त्रधारा जलप्रपात

Question Asked : MPPCS Pre. 2013

Answer : चचाई जलप्रपात

Explanation : मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा जल प्रपात चचाई जल प्रपात है। चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित है। यह रीवा जिले के सिरमौर तहसील में स्थित है। यह जल प्रपात बीहर या बीहड़ नदी द्वारा निर्मित होता है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 130 मी है तथा गहराई 115 मी एवं चौड़ाई 175 मी है, जो भारत का 23वाँ सबसे बड़ा एवं राज्य का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह एक खूबसूरत एवं आकर्षक जलप्रपात है, जो प्राकृतिक एवं गोलाकार रूप में है। इस प्रपात के आसपास की भूमि समतल है तथा इसे भारत का 'नियाग्रा' भी कहा जाता है। कपिलधारा जलप्रपात राज्य के अनूपपुर जिले में स्थित है। सहस्त्रधारा जलप्रपात यह जलप्रपात राज्य के खरगोन जिले में राजपुर गाँव में स्थित है। भालकुण्ड जलप्रपात यह जलप्रपात राज्य के सागर जिले में राहतगढ़ के पास बीना नदी पर स्थित है।
Tags : मध्‍य प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ka Sabse Uncha Jalprapat Kaun Sa Hai