महासागर में ऊँची जल तरंगें कैसे उत्पन्न होती है?

(A) भूकंप से
(B) सूर्य से
(C) तारों से
(D) चन्द्रमा से

Answer : चन्द्रमा से

Explanation : महासागरों में ऊंची जलतरंगों का कारण चन्द्रमा है यद्यपि सूर्य चन्द्रमा से बहुत बड़ा है किन्तु चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति का प्रभाव दोगुना है। इसका पृथ्वी से सूर्य का चन्द्रमा की तुलना में दूर होना है। ध्यातव्य है कि जब सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं तो उनकी सम्मिलित शक्ति के कारण दीर्घ ज्वार का अनुभव किया जाता है। यह स्थिति पूर्णिमा व अमावस्या को होती है। इसके विपरीत जब सूर्य, पृथ्वी व चन्द्रमा मिलकर समकोण बनाते हैं तो चन्द्रमा व सूर्य के आकर्षण बल एक-दूसरे के विपरीत कार्य करते हैं। फलत: निम्न ज्वार का अनुभव किया जाता है। यह स्थिति कृष्ण पक्ष या शुक्ल पक्ष की सप्तमी या अष्टमी को देखी जा सकती है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahasagar Mein Unchi Jal Tarange Kaise Utpann Hoti Hai