महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है?

(A) रलियत
(B) गंगा
(C) नंद कुंवरबेन
(D) कोई बेटी नहीं थी

mahatma gandhi

Answer : महात्मा गांधी की बेटी नहीं थी

Explanation : महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है? बता दे कि महात्मा गांधी की बेटी नहीं थी इस बात का गांधी जी को भी अफसोस रहा। लेकिन वर्तमान में उनकी पीढ़ी में बेटों से ज्यादा बेटियों की संख्या है। महात्मा गांधी और कस्तूरबा के चार बेटे थे- हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास। गांधी जी अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी एक बड़ी बहन रलियत और दो बड़े भाई लक्ष्मीदास और कृष्णदास थे। साथ ही दो भाभियां नंद कुंवरबेन, गंगा भी थीं। वर्तमान में गांधीजी के परिवार की बात करें तो उनके पोते-पोतियां और उनके 154 वंशज आज 6 देशों भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। इनमें 12 चिकित्सक, 12 प्रोफेसर, 5 इंजीनियर, 4 वकील, 3 पत्रकार, 2 आईएएस, 1 वैज्ञानिक, 1 चार्टड एकाउंटेंट, 5 निजी कंपनियों मे अच्छे पदों पर काम कर रहे हैं। साथ ही इस परिवार में 4 पीएचडी धारक भी हैं।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर,1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। उनको राष्ट्रपिता कहा जाता है क्योंकि उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज़ उठाई और देश को आज़ाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उनको अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। इसमें कोई संदेह नहीं हैं वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनितिक और अध्यात्मिक नेता थे।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी गांधी प्रश्नोत्तरी दक्षिण अफ्रीका
Related Questions
Web Title : Mahatma Gandhi Ki Beti Ka Naam Kya Hai