महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार कौन था?

(A) हसन निजामी
(B) उत्बी
(C) फिरदौसी
(D) चंदबरदाई

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : उत्बी

महमूद गजनवी का दरबारी इतिहासकार उत्बी था। जिन्होंने गजनवी के समस्त आक्रमणों को जेहाद बताया है। फिरदौसी भी इन्हीं के समय में थे, जिन्होंने शाहनामा की रचना की, जिसे फारसी भाषा का महाभारत कहा जाता है। हसन निजामी ऐबक के दरबारी कवि थे और ऐबक ने इन्हें वजीर का पद दिया था। चंदरबरदाई पृथ्वीराज चौहान के दरबारी कवि थे। महमूद ग़ज़नवी (971-1030) मध्य अफ़ग़ानिस्तान में केन्द्रित गज़नवी वंश का एक महत्वपूर्ण शासक था जो पूर्वी ईरान भूमि में साम्राज्य विस्तार के लिए जाना जाता है। भारत में इस्लामी शासन लाने और आक्रमण के दौरान लूटपाट मचाने के कारण भारतीय हिन्दू समाज में उनको एक आक्रामक शासक के रूप में जाना जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन इतिहास
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mahmood Ghaznavi Ka Darbari Itihaskar Kon Tha