मलिक मुहम्मद जायसी को ‘जायसी’ क्यों कहा जाता है?

(A) जायस गोत्र में पैदा हुए थे
(B) जायस मत के मानने वाले थे
(C) जायस नामक स्थान के निवासी थे
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer : जायस नामक स्थान के निवासी थे

Explanation : जायसी का जायस नामक स्थान के निवासी होने के कारण जायसी नाम पड़ा। जायसी का वास्तविक नाम मुहम्मद था तथा मलिक उपाधि थी। पद्मावत की रचना जायस में हुई थी। यह रायबरेली में पड़ता है। जायसी लिखते हैं-जायस नगर मोर अस्थानू 'अधिकांश विद्वान जायसी के जन्म स्थल को जायस ही मानते हैं। कविवर वशिष्ठ मुनि ओझा ने लिखा है 'जायसी का जन्म जायस शहर के कंचना मुहल्ले में हुआ था', क्योंकि जायसी ने स्वयं लिखा है-'जायस नगर मोरा स्थान है, मैं वही दस दिनों के लिए पाहुने के रूप में आया था, वहीं मुझे वैराग्य हो गया और सुख मिला। जायसी ने अपने बाल्यकाल के चार साथियों (यूसुफ मलिक, सालार कादिम, सलोने मियां, बड़े शेख) के नामों का उल्लेख किया है। ये चारों जायस के ही रहने वाले थे। अतः यही कहा जा सकता है कि जायसी जायस के ही रहने वाले थे। अन्यत्र कहीं का भी सन्दर्भ उचित नहीं है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Malik Muhammad Jayasi Ko Jayasi Kyon Kaha Jata Hai