मानस नदी किस नदी की उपनदी है?

(A) गोदावरी नदी
(B) महानदी
(C) कृष्णा नदी
(D) ब्रह्मपुत्र नदी

Answer : ब्रह्मपुत्र नदी

Explanation : मानस नदी ब्रह्मपुत्र नदी की उपनदी है। ब्रह्मपुत्र तिब्बत में कैलाश पर्वत की मानसरोवर झील के निकट 5 किमी. से अधिक ऊंचाई से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं—मानस, सुवर्ण श्री, धन श्री, धारला, तीस्ता आदि हैं। महानदी मध्य प्रदेश के रायपुर जिले में सिहाया के निकट से निकलती है। यह नदी मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश का जल लेकर उड़ीसा में उर्वर डेल्टा बनाती है। गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे बड़ी व पवित्र नदी है। यह महाराष्ट्र में नासिक जिले में पश्चिमी घाट के 'त्रयंबक स्थान' से निकलती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियां हैं—वेनगंगा, मांजरा, पैनगंगा आदि। कृष्णा नदी महाबलेश्वर के निकट पश्चिमी घाट से निकलती हैं इसकी प्रमुख सहायक तुंगभद्रा है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Manas Nadi Kis Nadi Ki Upnadi Hai