मंदोदरी के पिता का नाम क्या था?
(A) मयासुर
(B) बजरंगबली
(C) जामवंत
(D) दुर्वासा
Explanation : मंदोदरी के पिता का नाम मयासुर था। बताया जाता है कि वह रामायण और महाभारत दोनों में मौज़ूद था। धार्मिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में जब भगवान श्री कृष्ण ने इसका अंत करना चाहा तब अर्जुन ने मायासुर को श्री कृष्ण से जीवनदान दिलाया था। जिसके बाद मायासुर ने खंडवप्रस्थ को इंद्रप्रस्थ बनाने में सहयोग किया और माया भवन बनाया। कहा जाता है इसी भवन में दुर्योधन मायाजाल में उलझकर पानी में गिर पड़ा था और द्रौपदी ने दुर्योधन का उपहास किया था। जिस कारण दुर्योधन के मन में द्रौपदी के लिए क्रोध और बदले का भाव पैदा हो गया था।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : रामायण प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, RRB Exams